Bikaner Live

भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी  मिथलेश गौतम का बीकानेर दौरा
soni

बीकानेर,
भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी  मिथलेश गौतम ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय पहुंचकर मंडलों में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की तथा बीकानेर शहर एवं देहात के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, प्रशिक्षण वर्गों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री गौतम ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, देहात जिला प्रभारी श्री बलवीर बिश्नोई, शहर जिला प्रभारी श्री ओम सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता श्री भवानी पाईवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जालम सिंह भाटी एवं श्री कुंभाराम सिद्ध, बीकानेर देहात जिला महामंत्री श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं श्री तोलाराम कूकणा, शहर जिला महामंत्री श्री कौशल शर्मा, श्री राजेंद्र पंवार, श्री श्याम सिंह हाड़ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री चंपालाल गेधर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजय आचार्य, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, श्री गोपाल गहलोत, श्री मोहन सुराणा, श्री रामेश्वर पारीक, श्री शिव स्वामी, श्री महेंद्र ढाका, श्री राजाराम ओझा, श्री सुरेन्द्र स्वामी, श्री पवन स्वामी, निशांत गौड़, गजेंद्र सिंह भाटी,श्री मांगीलाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!