
नोखा । यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में शनिवार 21 मार्च 2026 को आर्केश्वर महादेव परिवार के वरिष्ठ सदस्य ललित चितलंगी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम सानंद के साथ मनाया गया । इस अवसर पर भगवान महादेव की पूजा अर्चना की और मिष्ठान का भोग लगाया गया । और टीम के सभी सदस्यों दिनेश सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश राठी, मोहित जोशी, इन्द्रचन्द मोदी, डॉ. जयकरण चारण, मदन जोशी, बाबूलाल साध, पूनम झँवर, गोपाल मालानी, घनश्याम छींपा, राधे सोनी, घनश्याम सेवग, नारायण जोशी, उमेश राठी आदि ने भगवान महादेव से टीम सदस्य ललित चितलंगी की दीर्घायू एवं सुखद स्वस्थ और उज्जवल मंगल जीवन की कामना की इस दौरान देर सांय अल्पहार का आयोजन किया गया और टीम के सभी सदस्यों ने चितलंगी को मंगल जीवन की शुभकामना एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयकरण चारण ने किया।














