Bikaner Live

घर-घर माता स्वरूप कन्याओं का पूजन- रामनवमी का महाउत्सव

घर-घर माता स्वरूप कन्याओं का पूजन- रामनवमी का महाउत्सव

हिंदू पंचांग के हिसाब से आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हालांकि इस तिथि की शुरुआत कल से ही हो गई थी। आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। आज कन्या पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्रि के समापन का दिन है। आज राम नवमी की पूजा भी की गई। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने श्री राम अवतार में जन्म लिया था।नवरात्रि की समाप्ति पर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। इस दिन माता का स्वरूप मानकर 9 कन्याओं की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हुई थी और 26 मार्च को नवरात्रि का समापन । नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ ही कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। कन्या पूजन अष्टमी और नवमी तिथि को किया गया है। इस दिन 9 कन्याओं को माता के नौ रूप और एक लड़के को भैरव रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। छोटी काशी बीकानेर में भी मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में मां दुर्गा की स्थापना और आज नवमी के दिन मां के स्वरूप रूपी कन्याओं का पूजन कर प्रसाद का भोग लगाया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!