Bikaner Live

बीकानेर में फिटनेस महाकुम्भ पांच अप्रेल को, समर मिस्टर राजस्थान 2026 का होगा आयोजन
soni

युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरुक करने और नशे से दूर रहने का  उद्देश्य : कन्हैयालाल भाटी


बीकानेर। स्व. जेठमलजी भाटी की पुण्य स्मृति में कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी, बीकानेर एवं राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवीं समर मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग, मेंस स्पोर्ट्स फिजीक, वूमेन फिटनेस फिजीक एवं मास्टर्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन पांच अप्रैल 2026 को पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में मेंस बॉडी बिल्डिंग के विभिन्न भार वर्गों सहित मेंस स्पोर्ट्स फिजिक, वूमेन फिटनेस फिजिक एवं मास्टर्स कैटेगरी शामिल रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का मुख्य आतिथ्य रहेगा तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत उपस्थित रहेंगे।
*समर मिस्टर राजस्थान को ईनाम में मिलेगी 71 हजार राशि*
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समर मिस्टर राजस्थान को 71,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51,000 तथा तृतीय स्थान (बेस्ट पोजऱ) को 31,000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमश: 5000, 3000 एवं 2000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम की समय-सारणी के अनुसार प्रात: 08:00 बजे टीमों का आगमन, 10:00 बजे वेटिंग प्रक्रिया तथा सायं 05:00 बजे प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन हेतु परिवहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, टेंट, माइक, लाइट एवं साउंड, स्वागत, पुरस्कार वितरण, अतिथि सत्कार, तकनीकी सहयोग, सलाहकार तथा दर्शक दीर्घा व्यवस्था समितियां शामिल हैं। आयोजन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वेटिंग के दौरान प्रतिभागियों का बॉडी वेट ऑन-स्क्रीन प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल के संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे आयोजन को पारदर्शी एवं अनुशासित रूप से संचालित किया जा सके। प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन हेतु निर्णायक मंडल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनुभवी निर्णायकों को शामिल किया गया है, अन्य राज्यों से भी बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी जूरी सदस्य पूरे आयोजन पर नजर रखेंगे। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी से जुड़े विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना एवं खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!