Bikaner Live

चैत्र नवरात्र में श्री चामुंडा माता मंदिर में नौ दिवसीय कन्या पूजन का और भडारे का आयोजन हुआ

चैत्र नवरात्र में श्री चामुंडा माता मंदिर में नौ दिवसीय कन्या पूजन का आयोजन

बीकानेर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री चामुंडा माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कन्या पूजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

मंदिर के पुजारी श्री श्याम जी देराश्री एवं श्री राम जी देराश्री के सान्निध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। नौ दिनों तक प्रतिदिन छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन, तिलक, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना हुआ है तथा माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

नवरात्र के समापन पर दशमी के दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव देराश्री एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा कन्याओं को भोजन करवाया गया।

श्रद्धालुओं का मानना है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से भी भक्तजन मंदिर पहुंचकर इस अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।

मंदिर समिति के अनुसार नवरात्र के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। इन पावन दिनों में श्री चामुंडा माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!