Bikaner Live

भारतीय सेना में इंजीनियर की भूमिका पर आयोजित हुआ व्याख्यान
soni



बीकानेर, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में ‘भारतीय सेना में इंजीनियर की भूमिका’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वल व पुष्पांजलि तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन के साथ हुई। एनसीसी प्रभारी मेजर एस. एल. राठी ने बताया कि इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता मेजर एस. संग्राम, भर्ती चिकित्सा अधिकारी, सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ), झुंझुनू थे जिनका प्राचार्य श्री के के सुथार ने माला पहनाकर व पौधा भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री के. के. सुथार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंच पर डॉ आलोक व्यास कार्यालय अध्यक्ष, एम आई काजी विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल, एन सी सी प्रभारी मेजर एस एल राठी तथा एन एस एस व मीडिया प्रभारी हितेश सैनी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजू कुमारी तथा विभागाध्यक्ष मैकेनिकल शीतल मीणा  रहे। 
मुख्य वक्ता मेजर एस. संग्राम ने भारतीय सेना में इंजीनियरों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंजीनियरिंग कोर सेना की रीढ़ होती है, जो युद्ध व शांति दोनों समय महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने पुल एवं सड़क निर्माण, माइंस निष्क्रिय करना, संचार व्यवस्था स्थापित करना तथा आपदा प्रबंधन में इंजीनियरों की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के लिए सेना में उपलब्ध अवसरों पर भी जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी योग्यता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सेना में विभिन्न तकनीकी पदों पर उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता एवं तैयारी के बारे में मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल का उपयोग राष्ट्र सेवा में करने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता मे प्राचार्य क़ो डायरी भेंट की।

कार्यक्रम व मीडिया प्रभारी ने बताया कि वन्देमातरम के 150 वी वर्षगांठ पर विशेष चरण के दौरान महाविद्यालय मे वन्देमातरम @ 150 ट्वीट वाल व सल्फी बूथ स्थापित किया जिसके माध्यम से वन्देमातरम के प्रति विद्यार्थियों जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रशांत जोशी प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, आनंद कृष्ण शर्मा, प्रियंका चौधरी, रेणु कुमारी, अरुण व्यास , अविनाश सिंगल, लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश यादव, बालूराम गोदारा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कमलप्रीत कौर द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेजर एस. एल. राठी ने प्रस्तुत किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!