Bikaner Live

बीकानेर में करोड़ों के अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण
soni


बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 मार्च 2026 को बीकानेर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित पुलिस अधिकारियों व अपराध शाखा की टीम मौजूद रही। कमेटी की निगरानी में जिले में दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार कुल 136 अभियोगों में जब्त माल का निस्तारण किया गया। इसमें 2313 किलोग्राम डोडा पोस्त, 50.892 किलोग्राम गांजा, 742.42 ग्राम एमडी, 1340.91 ग्राम स्मैक, 986 ग्राम हेरोइन, 546 नशीली टेबलेट, 24 इंजेक्शन तथा 810 ग्राम अफीम शामिल थे। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 86 लाख 60 हजार 925 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और समाज को नशामुक्त बनाना है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!