52 रोगियों के दांतों जांच व परामर्श
बीकानेर,28 मार्च । जय नारायण व्यास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास 2 ई 51 में स्थित ’’स्माइल केयर’’ डेंटल एंड इम्पलांट सेंटर में शनिवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय व डॉ. अविशा मिड्ढा ने 52 रोगियों के एक्सरे व अन्य आधुनिक उपकरणों से दांतों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया।
शिविर का उद्घाटन मस्तिष्क,मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ.सिद्धार्थ असवाल ने ईश वंदना से किया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगी नियमित दांतों की सफाई नहीं करने से अनेक दंत रोगों का शिकार होते है। डॉ.सोनम राय व डॉ.अविशा मिढ्ढा मानसिक रोगियों की हरकतों व गतिविधियों की पहचान कर उनके परिजनों को दांतों के इलाज के लिए प्रेरित करें। रोगियों के साथ सौहार्द व स्नेह का व्यवहार करते हुए इलाज करें।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय व डॉ. अविशा मिढ्ढा ने शिविर में 7 से 70 वर्ष तक के रोगियों के दांतों की जांच की। इनमें डाउन सिंड्रोम, हीमोफीलिया के बच्चों के साथ दांतों में कीड़ा लगने, छेद होने, मीठा या गर्म-ठंडा पेय का उपयोग करने पर झनझनाहट व दर्द, मसूड़ों में सूजन, खून आना, लाल व सूजे हुए मसूड़े, ब्रश करने पर रक्त स्त्राव, पायरिया, दांत का हिलना, मुंह में बदबू आना, इन्फेक्शन व केविटि के कारण दांतों में लगातार व अचानक दर्द, दांतों का पीलापन, तम्बाकू, चाय, कॉफी से दांतों का पीला या काला दिखना, दांत का टूटना,दांतों का टेढ़ापन, दांतों के सही लाइन में नहीं होने, दर्द व सूजन, मुंह के छाले, जलन और दर्दल, तम्बाकू व गुटके का उपयोग से मुंह में घाव, रात में दांत पीसने, ड्राई माउथ, लार कम बनने, दांत के जल्दी खराब होने आदि दांतों की विभिन्न बीमारियों के रोगियों की जांच की।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय ने बताया कि शिविर में पवनपुरी, पटेल नगर, शिवबाड़ी, जय नारायण व्यास कॉलोनी, खतूरिया कॉलोनी, तिलक नगर तक के दंत रोगियों ने शिविर का लाभ अधिक लिया। उन्होंने बताया कि आम जन की सुविधा के लिए प्रतिमाह एक दिन निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा ।














