Bikaner Live

“GBSN इंग्लिश स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों का सम्मान और अभिभावकों में उत्साह का माहौल”

बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर स्थित GBSN English School में आज 30 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।

परिणाम घोषणा के साथ ही सभी विद्यार्थियों को “बेस्ट स्टूडेंट” मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की सजावट स्टाफ द्वारा बेहद आकर्षक ढंग से की गई थी, जिसे देखकर अभिभावकों और बच्चों में विशेष खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विजयलक्ष्मी मैम,चंचू मैम, अमिता मैम, जयश्री मैम, पूजा मैम, चेतना मैम, मोनिका मैम, राजकुमारी मैम, साधना मैम और पंकज सर के सहयोग से आयोजन बेहद सुव्यवस्थित और यादगार बना। इसके अलावा मनीषा मैम, मयंक सर और पूजा सोनी मैम का भी विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अंजू रंगा एवं संस्था प्रधान संतोष कुमार रंगा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों को और बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post