Bikaner Live

जन हितार्थ एक वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया

बीकानेर । सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य करने वाली संस्था रोटरी इनरव्हील क्लब की कुसुम व्यास द्वारा रानी बाज़ार स्थित चिकित्सा संकुल के होम्योपैथी विभाग में जन हितार्थ एक वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया है । सोमवार को यह प्यूरीफायर चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक सहित होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर इंद्रा भादू को प्रदान किया गया ।
चिकित्सा संकुल के प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि वाटर प्यूरिफ़ायर यहाँ पर आने वाले मरीज़ों को स्वच्छ वह सुरक्षित पानी मिले इस उद्देश्य से प्रदान किया गया है . इस अवसर पर चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक दिनेश वत्स आर्किटेक्ट पूनम गहलोत साबिर वह योगेश भार्गव मौजूद रहे । जिनकी उपस्थिति में डॉक्टर इंद्रा भादू को इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नीरू डोगरा, सचिव अर्चना महत्ता, कोषाध्यक्ष शिबा सिंह , आईएसओ सोनिया छींपा, भगवती थिरानी व कुसुम व्यास ने प्रदान किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post