Bikaner Live

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस-भिवानी- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन


रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस-भिवानी- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 18 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09005/09006, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 01.04.26 से 29.07.26 तक (18 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 02.04.26 से 30.07.26 तक (18 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के वडोदरा, रतलाम,मंदसौर, नीमच ,चित्तौडगढ,भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद ,अजमेर,किशनगढ,जयपुर,दौसा एवं
अलवर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post