Bikaner Live

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर में दो-दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन” ‘

“पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर में दो-दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन”
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मण्डल बीकानेर शहर के पदाधिकारीयों का “मंडल प्रशिक्षण वर्ग” का सफल आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान श्री बिहारीलाल जी बिश्नोई, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास, जिला उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल जी हर्ष, जिला प्रवक्ता श्री जोगेंद्र जी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय जी आचार्य, श्रीमती सुषमा जी बिस्सा, जिला मंत्री किशन जी चौधरी ने वक्ता के रूप में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास एवं वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारीलाल जी बिश्नोई ने संबोधित किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य, वर्ग प्रमुख बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, मण्डल प्रभारी श्री जोगेंद्र जी शर्मा ने संबोधित किया तथा प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण वर्ग में पधारे सभी अतिथियों का मातृ शक्ति द्वारा भारतीय परम्परा अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा पंजीयन काउंटर पर सभी का पंजीकरण किया गया और प्रशिक्षण वर्ग के अलग-अलग सत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा अध्यक्षता की गई।

इस प्रशिक्षण वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक,प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक- सहसंयोजक, पार्षदगण एवं महामंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!