Bikaner Live

जीवन साथी साथ में रहना…. गीत संगीत कार्यक्रम आगामी पांच अप्रैल को
soni

जीवन साथी साथ में रहना…. गीत संगीत कार्यक्रम आगामी पांच अप्रैल को

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 5 अप्रैल 2026 की संध्या को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल स्थित होल में ( जीवन साथी साथ में रहना’….) सदाबहार हिंदी फिल्मों के गीतों कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली की सिंगर हिमांशी चौधरी बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों के साथ डुएट सॉन्ग में हिंदी फिल्मों के नये पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाज सेवी रामरतन धारणिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा और व्यवसायी एवं भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में राज खंजाची, सुशील यादव,किसन जोशी,गोपाल अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, पुखराज सोनी, संगीता शेखावत,मदन सिंह नरुका,प्रेम रतन स्वामी, रितू साध, वीणा ओझा,मंजू लता रावत, वीणा खुरदरा , हेमलता माथुर,ठाकुर भवानी सिंह सहित अन्य गणमान्य संगीत कला प्रेमी मौजूद रहेंगे । इस अवसर पर हिमांशी चौधरी के साथ मेघराज नागल, नारायण बिहाणी, इंजीनियर कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, सुनील शादी, ठाकुर विक्रम सिंह पडिहार,पवन कुमार चड्ढा, सुशील पारीक, राधेश्याम ओझा, जावेद मिर्जा, उदय सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, सुरेश कुमार जोशी, हरिनारायण सिंह, शाकिर हुसैन चौपदार आदि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!