Bikaner Live

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा का स्वागत
soni


बीकानेर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा के मनोनयन के उपलक्ष्य में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मनीष सोनी, कुणाल कोचर, साजिद सुलेमानी, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा एवं विमल पारीक ने श्री मोहन सुराणा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने मोहन सुराणा के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर आज होगी तैयारी बैठक
बीकानेर। आगामी 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी देहात की एक अति आवश्यक बैठक कल सुबह 11 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित की जाएगी। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत सभी जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी जनप्रतिनिधि, प्रमुख, प्रधान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया करेंगे। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बैठक के मुख्य वक्ता रघुनाथ नरेडी प्रदेश सह संयोजक, भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम रहेंगे। इस बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!