Bikaner Live

शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में
स्वच्छता व मंदिर परिसर शुद्धि, सजावट कार्य शुरू

बीकानेर, 30 मार्च। शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में  हनुमान जयंती महोत्सव एक व दो अप्रेल को होगा। महोत्सव से पूर्व मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी पंडित आसाराम ओझा के नेतृत्व में सोमवार को श्रद्धालुओं के सहयोग से स्वच्छता व मंदिर परिसर शुद्धता की सेवा श्रमदान से की गई। मंदिर में सोमवार से ही सजावट का कार्य शुरू हो गया। 
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि सचेतन झांकियों के साथ विशाल भक्ति संगीत संध्या, श्रृंगार व पूजन के कार्यक्रम हनुमान जयंती के दिन दो अप्रेल को शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि  के सान्निध्य में होगा।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि एक अप्रेल बुधवार को सुबह सात बजे आरती, सुबह साढ़े आठ बजे अभिषेक, शाम चार बजे से सात बजे तक सुन्दरकांड का पाठ, शाम साढ़े सात बजे आरती, उसके बाद सवामणी का भोग लगाया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य भक्ति संगीत संध्या व कार्यक्रम 2 अप्रेल को शाम  सात बजे हनुमानजी की मूर्ति का श्रृंगार व भव्य आरती तथा उसके बाद  लोकप्रिय कलाकारों की ओर से शाम सात बजे भजन संध्या सचेतन झांकियों के साथ होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!