Bikaner Live

दिगम्बर जैन समाज ने मनाई भगवान महावीर की जयंती
जैन श्वेताम्बर आज मनाएंगे, जिनालयों में पूजा, अहिंसा यात्रा व सामूहिक एकासना आज
soni

बीकानेर, 30 मार्च। सत्य,  अहिंसा, अचौर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य तथा जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर दिगम्बर जैन नसिया जी में तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी की अहिंसा यात्रा में दिगम्बर जैन समाज सक्रिय भागीदारी निभाएगा।  भगवान महावीर स्वामी के जिनालयों में भक्ति संगीत के साथ पूजा व आरती के आयोजन हांेगे। तीन स्थानों से अहिंसा यात्रा निकलेगी जो गोगागेट सर्किल के गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचेगी। जैन यूथ क्लब की ओर से सामूहिक एकासना का आयोजन गंगाशहर के तेरापंथ भवन में किया जाएगा।
श्री दिगम्बर जैन प्रबंध समिति के सचिव धनेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक पर्व सोमवार को तिथि अनुसार त्रयोदशी आने पर सोमवार को मनाया गया। परमात्मा का अभिषेक किया गया तथा मंडप सजाकर श्री महावीर भगवान का विधान पूजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, पूजन, भक्तामर व महावीर चालीसा सामूहिक पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह छज बजे से अभिषेक व पूजन के बाद शोभायात्रा नसियाजी परिसर से रवाना होकर मथैरण चौक क्षेत्र के बड़े मंदिर होते हुए वापस आरंभिक स्थल पर पहुंचकर जैन श्वेताम्बर समाज की अहिंसा यात्रा में शामिल होेगी। उन्होंने बताया कि दिगम्बर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं अपने कार्य व्यापार पर अवकाष रखते हुए महावीर जयंती के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे।
भगवान महावीर स्वामी के जिनालय
बीकानेर के सबसे प्राचीन बैदों के महावीरजी मंदिर, डागा मोहल्ले, आसानियों के चौक, रांगड़ी चौक की बोहरों की सेहरी, गंगाशहर के गोल मंदिर परिसर के सांवलिया पार्श्वनाथ मंदिर के भगवान महावीर स्वामी के जिन बिम्बों की भक्ति के साथ पूजा की जाएगी। श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामीजी का मंदिर बैदों के चौक ट्रस्ट के सचिव भूपेन्द्र बैद ने बताया कि महावीर जयंती पर सामूहिक अभिषेक, पूजा, भक्ति, भव्य अंग रचना एवं रंगोली के बाद मंदिर काा वार्षिक ध्वजारोहण उत्सव होगा। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे सामूहिक भक्तामर पाठ एवं मंत्र जाप, आठ बजे प्रक्षाल एवं चंदन पूजा, साढ़े आठ बजे शांति सनात्र एवं शांति कलश के बाद मंदिर के शिखर पर नई ध्वजाएं प्रतिष्ठित की जाएगी। दोपहर को दो बजे भगवान महावीर स्वामी की पंच कल्याणक पूजा, शाम साढ़े सात बजे 108 दीपकों की आरती व उसके बाद भक्ति संध्या होगी। 
अहिंसा यात्रा व सामूहिक एकासना
जैन महासभा सहित समस्त जैन समाज के सहयोग से जैन यूथ क्लब की ओर से मंगलवार को गंगाशहर के तेरापंथ भवन में पूर्वान्ह सवा बारह बजे से तीन चरणों में विशाल सामूहिक एकासना का आयोजन होगा। इससे पूर्व बीकानेर एवं गंगाशहर के विभिन्न मार्गां से होते हुए अहिंसा यात्रा निकालेगी, जो गोगागेट के गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचेगी। अहिंसा रैली में भगवान महावीर के आदर्शों,ं संदेशों, अहिंसा, एकता एवं सद्भाव  का संदेश देंगी। जैन यूथ क्लब के सचिव विशाल गोलछा ने बताया कि जैन यूथ क्लब की महिला विंग भी सामूहिक एकासना में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!