Bikaner Live

गणगौर उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी रही मौजूद

गणगौर उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी रही मौजूद



बीकानेर  मोहता चौक क्षेत्र में बारहमासी गणगौर उत्सव के अवसर पर पारंपरिक गीतों और नृत्य का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीगोपाल के सुपुत्र बद्रीदास जोशी उर्फ बली महाराज के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें  महिलाओं और समाज के लोगों ने  भाग लिया। कार्यक्रम में गणगौर माता के लोकगीतों पर प्रस्तुत नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर बीकानेर की कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी मौजूद रही  । कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने  आयोजन की सराहना करते हुए परंपराओं को जीवित रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।
सुमन ओझा जोशी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गणगौर माता की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post