Bikaner Live

बांठिया परिवार भीनासर की शैक्षिक विरासत, स्कूलों का शानदार परीक्षा परिणाम और किया साईकलों का वितरण
soni

बांठिया परिवार भीनासर की शैक्षिक विरासत

स्कूलों का शानदार परीक्षा परिणाम और किया साईकलों का वितरण

बीकानेर लाइव बीकानेर। भीनासर जाग्रति मंच के अध्यक्ष सुमतिलाल बांठिया ने बताया कि सेठ चम्पालाल जी बांठिया ने भीनासर में चार शालाएं बनाकर शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार को समर्पित की। इसमें प्रायः सभी शालाओं में इस वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षा के रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सर्वप्रथम सेठ हमीरमल जी बांठिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में कला विषय में बारहवीं कक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम व विज्ञान विषय में 95 प्रतिशत परिणाम रहा। एक छात्रा के सप्लीमेन्ट्री है जो पास होने पर 100 प्रतिशत परिणाम हो जायेगा। इसके अलावा 10वीं कक्षा में रिजल्ट 83.72 प्रतिशत रहा। इसमें भी कई छात्राओं के सप्लीमेन्ट्री है, उत्तीर्ण होने पर 100 प्रतिशत रिजल्ट हो जायेगा। इसके अलावा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में बारहवीं कक्षा में कला विषय में 100 प्रतिशत, विज्ञान विषय में 100 प्रतिशत व वाणिज्य विषय में भी 100 प्रतिशत परिणाम रहा। 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत परिणाम रहा। जिसमें कई छात्राओं के सप्लीमेन्ट्री है, उत्तीर्ण होने पर 100 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त हो जायेगा। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरली मनोहर मंदिर के पास, भीनासर में 10वीं का रिजल्ट 80 प्रतिशत रहा जिसमें 5 विद्यार्थियों के सप्लीमेन्ट्री है, उत्तीर्ण होने की पूरी उम्मीद है। इसमें भी रिजल्ट 100 प्रतिशत हो जायेगा। इस वर्ष से उक्त शाला भी 12वीं कक्षा तक क्रमोन्नत हो गई है। इसके अलावा जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में पिछले दो साल से 10वीं कक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। इस वर्ष भी शाला के 12वीं कक्षा तक क्रमोन्नत हो जायेगी। सरकारी शालाओं में इतना अच्छा परिणाम देना बहुत उत्साहजनक एवं सराहनीय है।


आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरली मनोहर मंदिर के पास, भीनासर में नवीं कक्षा के सभी 15 छात्राओं को समारोह के मुख्य अतिथि सुमतिलाल बांठिया द्वारा साईकिल का वितरण किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!