Bikaner Live

जैन यूथ क्लब के द्वारा जिला कलेक्टर निशांत जैन का किया स्वागत एवं अभिनंदन

बीकानेर। जैन यूथ क्लब बीकानेर के युवा साथियों द्वारा बीकानेर के नवागत जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
क्लब प्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा भविष्य में सकारात्मक सहयोग का विश्वास दिलाया। युवा साथियों ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में बीकानेर जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
जैन यूथ क्लब के पूर्व सचिव शान्ति विजय सिपानी ने कहा कि संगठन सदैव प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के सामंजस्य से बीकानेर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा सचिव विशाल गोलछा,सुनील भंसाली, दर्शन जैन,सुरेन्द्र कोचर,धवल नाहटा, सतेन्द्र बैद,हेमंत सिंगी,देवेंद्र पुगलिया,विनीत बांठिया,पंकज सिंगी,अभिषेक कोचर,सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post