Bikaner Live

पुष्करणा समाज का किया नाम रोशन शिवानी पुरोहित में भारतीय रेलवे बनी सहायक लोको पायलट
soni

,बीकानेर।शहर की होनहार बेटी शिवानी पुरोहित ने भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट बनकर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुष्करणा समाज में और क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह पुष्करणा समाज की पहली बेटी है जो इस पद पर पहुंची है जबकि बीकानेर जिले की तीसरी महिला लोको पायलट नियुक्त हुई है इससे पहले बीकानेर की दो बेटियां लोको पायलट बन चुकी है।

रेलवे से जुड़ी है पारिवारिक विरासत

शिवानी के पिता योगेन्द्र कुमार पुरोहित पेशे से एडवोकेट हैं, वहीं माता सपना पुरोहित B.Com. शिक्षित हैं। उनके दादा स्व. बद्री नारायण पुरोहित वर्ष 1992 में लोको पायलट पद से सेवानिवृत्त हुए थे।विशेष बात यह है कि उनके दादा बद्री नारायण पुरोहित के नक्शे कदम पर चलते हुए शिवानी ने लोको पायलट बनना तय किया। वे पुष्करणा समाज की पहली महिला लोको पायलट के रूप में अब पहचानी जाएगी। शिवानी से पूर्व पुष्करणा समाज की कोई भी युवती या महिला रेलवे में लोको पायलट के रूप में चयनित नहीं हुई है। यह रिकॉर्ड अब शिवानी पुरोहित के नाम दर्ज हो गया है।

ट्रेनिंग में किया शानदार प्रदर्शन

शिवानी की नियुक्ति 15 दिसंबर 2025 को हुई। इसके बाद उन्होंने जोधपुर के भगत की कोठी में 15 दिसंबर से 8 फरवरी तक ट्रेनिंग ली, जहां वे बीकानेर और जोधपुर डिवीजन की क्लास मॉनिटर रहीं।इसके बाद उदयपुर स्थित ZRTC में 1 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली ट्रेनिंग में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 237 प्रशिक्षुओं में 34वीं रैंक हासिल की। इसके बाद पुनः जोधपुर (भगत की कोठी) में ट्रेनिग ली।

बीकानेर डिवीजन में होगी पदस्थापना

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवानी पुरोहित की नियुक्ति बीकानेर डिवीजन में की जाएगी। उनको बीकानेर डिविजन अलॉट हुआ है।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

शिवानी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।बकौल शिवानी, यदि देश का युवा ठान ले तो कोई काम असंभव नही है। मैंने दादाजी की तरह ट्रेन की लोको पायलट बनने का सपना देखा था जो अब साकार हो गया है। इसके लिए मेरे पापा व मम्मी की प्रेरणा व सहयोग मिला जिसे कभी भूल नही सकती।

Picture of Dau Lal Kalla

Dau Lal Kalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!