Bikaner Live

बीकानेर में धीना गवर माता उद्यापन हर्षोल्लास से संपन्न

बीकानेर में धीना गवर माता उद्यापन हर्षोल्लास से संपन्न

शहर में गणगौर पर्व के तहत धीना गवर माता का उद्यापन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घर-घर जाकर विधि-विधान से माता का उद्यापन किया, जिसमें तुलसी कल्ला और रेखा कल्ला ने विशेष भूमिका निभाई।

इस दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना कर धीना गवर माता से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के अवसर पर विशेष सजावट और पूजा की तैयारियां भी की गईं, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस मौके पर बीकानेर लाइव टीम ने भी पहुंचकर कार्यक्रम की झलकियां कैप्चर कीं। महिलाओं का मानना है कि धीना गवर माता का उद्यापन जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता लाता है।

गौरतलब है कि बीकानेर में गणगौर पर्व के दौरान धीना गवर का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!