Bikaner Live

पालसिया लगाओ पक्षी जीवन बचाओ



बीकानेर- अर्पण सेवा समिति द्वारा पवनपुरी सेक्टर नम्बर तीन के राम मन्दिर  के परिसर में “पालसिया लगाओ पक्षी जीवन बचाओ” अभियान रविवार  को किया गया
अर्पण सेवा समिति टीम के राजकुमार भाटिया ने बताया यह कार्यक्रम राम मंदिर पुजारी पण्डित पंकज गौतम के सानिध्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पंडित पंकज गोतम ने कहा अपने परिजनों के जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ और दिवंगत परिजनों की पुण्य स्मृति के लिए इस कार्यक्रम के साथ गौ सेवा भी करनी चाहिये। अर्पण सेवा समिति द्वारा समय-समय पर  विभिन्न स्थानों पर पालसिये व पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में जयेश शर्मा, नरेन्द्र, राजकुमार भाटिया,  गांधीजी बडबूजर जी, विनय , महावीर आदि का सहयोग रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post