Bikaner Live

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभाग कार्यालय रोशनी व रंगोली से जगमगाया
soni


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली सजाई गई, दीप प्रज्वलित किए गए तथा आतिशबाजी कर पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों को याद किया।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसका श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है
मीडिया संयोजक कमल गहलोत कार्यक्रम संयोजक सरिता नाहटा, सह संयोजक रघुवीर प्रजापत, दुष्यंत तंवर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला सह प्रभारी प्रियंका बालान, नारायण चोपड़ा, महावीर सिंह चारण, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, जिला मंत्री सुनीता हटीला, सुमन कंवर शेखावत, विनोद करोल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया, मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, शिखर चंद डागा, दिनेश भटनागर, उपासना जैन, अंकित तंवर, निशान गौड़, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!