
बीकानेर, 5 अप्रैल।
बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड स्टाफ मंच, बीकानेर द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2001 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS-2001) लेने वाले बैंक कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर निवासी सम्मानित सेवानिवृत्त साथियों—श्री जयचन्द लाल कोचर, श्री छगन लाल भुगड़ी (संस्थापक सदस्य, बीकानेर शाखा), श्री महेश रतन कुकरेजा, श्रीमती ज्योत्सना भाटिया, श्री अशोक कुमार सोनी (रिटायर्ड बीदासर शाखा) एवं श्री एलम चंद यादव (रिटायर्ड बालोदा, झुंझुनू)—को मंच द्वारा अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्मानित साथियों के अनुशासित एवं समर्पित सेवाकाल को सराहते हुए उनके अनुभव को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
बैठक में मंच की आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग और सुझाव आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम की सूचना के.सी. खरखोदिया, भारत भूषण गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रवीण चावला एवं एच.एस. भाटिया द्वारा दी गई। मंच संचालन के.सी. खरखोदिया ने किया। विक्रम सिंह भुगड़ी सुपुत्र श्री छगन लाल भुगड़ी ने रिटायर्ड बैंक स्टाफ मंच प्रबंधन और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस दिन को समारोह के रूप में इतना यादगार बनाया।















