Bikaner Live

इनकी कौन सुनेगा बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल एवं में सुरक्षा गार्ड अटेंडेंस की हड़ताल जारी

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और अटेंडेंट्स की हड़ताल जारी है, जो पिछले आठ दिनों से चल रही है। उनकी मांग है कि उन्हें उनका बकाया वेतन और पीएफ दिया जाए, और ब्लैकलिस्ट कंपनी को ठेका देने का विरोध किया जाए।

हड़ताल के कारण अस्पताल की सेवाएं चरमरा गई हैं, और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा गार्ड और अटेंडेंट्स का आरोप है कि कंपनी उन्हें समय पर वेतन नहीं दे रही है, और उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

इस बीच, कंपनी नई भर्तियां शुरू कर दी है, लेकिन नए कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट नहीं किया जा रहा है। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बीकानेर के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कोई भी नेता हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने नहीं आया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर बीकानेर लाइव न्यूज ने श्री नरेंद्र जी पुरोहित और सुरेश कुमार पुरोहित से बात की तो उन्होंने बताया पिछले आठ दिनों से हम यहां पर धरने पर बैठे हैं लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि हमारे सुनवाई करने के लिए नहीं आ रहा है हमने विधायक महोदय को भी इससे अवगत करवाया है हमने सांसद को भी अवागत करवाया है लेकिन हमारी सुनवाई कहीं पर भी नहीं हो रही है इससे आक्रोश होकर कर्मचारियों ने विधायक मुर्दाबाद किनारे लगाए और सांसद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post