


बीकानेर शहर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले, विद्वान एवं आदरणीय पंडित श्री नथमल जी पुरोहित जी को उनके 100वें अवतरण दिवस पर हम सभी की ओर से हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएँ। आपके आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञानवर्धक प्रवचनों और जीवन मूल्यों ने अनगिनत लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा दी है।
आपका सरल, विनम्र एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। आपके द्वारा समाज को दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी पर निरंतर बना रहे तथा आप स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें।
आपका जीवन यूँ ही समाज को प्रकाशमान करता रहे — यही हमारी शुभकामना है। कोटि कोटि प्रणाम











