
धार्मिक त्योहार मैं सबसे लंबा चलने वाला गणगौर उत्सव आज धीनगा गणगौर की खोल भराई मेले का आयोजन जूनागढ़ परिसर में बड़े ही हरसोलस उमंग के साथ आयोजित किया गया
बीकानेर में धुलंडी के दिन से चल रहे 34 दिवसीय गणगौर पूजन उत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को हुई। गणगौर पूजन उत्सव के तहत तीसरे व अंतिम चरण में धींगा गवर का पूजन हुआ। शहर में गणगौर प्रतिमाओं की सवारी निकाली गई। जूनागढ़ में धींगा गवर का मेला भरा। परंपरानुसार पूर्व बीकानेर राज परिवार की ओर से जूनागढ़ प्रांगण में पहुंची धींगा गणगौर प्रतिमाओं की खोळ भराई की रस्म निभाई गई। मिठाई, श्रीफल और नकद राशि से प्रतिमाओं का खोळा भरा गया। इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ गणगौर प्रतिमाएं पारंपरिक वस्त्र-आभूषणों से सज धज कर जूनागढ़ पहुंची। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर प्रतिमाओं को पानी पिलाने और खोळा भरने की रस्म निभाई। गणगौर प्रतिमाओं का दमेदा, पताशा, ऋतुफल, मिठाइयां, श्रीफल, बिस्किट व नकद राशि से खोळा भरा गया। दो दिवसीय धींगा गवर पूजन उत्सव के तहत शहर में चौक-चौराहों, पाटों, चौकियों आदि पर गणगौर प्रतिमाओं के दर्शन किये जाते है।














