
7 अप्रेल 2026
आपको बता दे कि दम्मानी चौक स्थित चांडक कॉमर्स क्लासेज द्वारा 12वीं कॉमर्स वर्ग परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक राजकुमार चांडक ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने की राह भले ही कठिन हो, लेकिन निरंतर परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।
संस्था पिछले 21 वर्षों से लगातार 100 प्रतिशत परिणाम देने का गौरव हासिल करती आ रही है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। परीक्षा में यशिका कलवानी ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु रंगा ने द्वितीय स्थान तथा योगेश सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा आगामी सत्र में बी.कॉम, सीए फाउंडेशन एवं बीबीए के नए बैच प्रारंभ किए जाने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।











