Bikaner Live

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का अवतरण दिवस पर सेवा,कैंसर पीड़ित मरीजों एवं परिजनों को प्रसाद नाश्ता वितरण

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का अवतरण दिवस पर सेवा

कैंसर पीड़ित मरीजों एवं परिजनों प्रसाद नाश्ता वितरण

8 अप्रैल, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक सरोकार की कार्य किए गए। संस्था द्वारा सुबह 1.15 घंटे का राम नाम जाप एवं सत्संग किया गया। इसके पश्चात श्री रूद्र हनुमान भोग लगाकर संगत मे प्रसाद वितरण किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाइयां दी और शुभ आशीष प्राप्त किया। साथ ही समिति द्वारा पीबीएम परिसर व कृष्ण सेवा संस्थान में कैंसर पीड़ित मरीजों एवं परिजनों को चाय व गरमा- गरम लापसी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, गीता गहलोत, सोनू स्वामी, वैभव, हिमांशी, मयंक, बसंत किराडू, हिमांशु किराडू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि “जन्म, इस देह का है…, जो अपने प्रारब्ध से बंधकर, परमानन्द की प्राप्ति हेतु, फिर इस संसार में अभिनय को तत्पर हो जाती है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!