
उपभोक्ता होलसेल भंडार का नवाचार -किफायती दरों पर वाटर कूलर-नगेंद्र पाल सिंह
बीकानेर। बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि०, बीकानेर द्वारा प्रधान कार्यालय परिसर स्थित सुपर मार्केट में नव व्यवसाय “सहकार ब्राण्ड कूलर” विक्रय केन्द्र के शुभारम्भ हेतु पधारे हुए विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महोदय, स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर देवाराम सैनी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर जसवंत सिंह यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दीपक शर्मा का भंडार के अध्यक्ष श्री नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत व महाप्रबन्धक रणवीर सिंह द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात् कुलसचिव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा भंडार के पूर्व अध्यक्ष स्वः विजय सिंह बीदावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् भंडार महाप्रबन्धक द्वारा भंडार के कार्याकलापों से पधारे हुए अतिथियों को अवगत करवाया तथा कुलसचिव देवाराम सैनी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
जिसके पश्चात् कूलर विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ कुलसचिव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया। कुलसचिव ने बताया कि बीकानेर भंडार द्वारा “सहकार ब्राण्ड कूलर” का नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से आमजन को उचित दर पर कूलर उपलब्ध हो सकेंगे तथा सहकारिता को भी संबल प्रदान होगा।
इस अवसर पर भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने उपस्थित जन समुदाय को बताया कि भंडार द्वारा “सहकार ब्राण्ड कूलर का नव व्यवसाय प्रारम्भ किया है जिससे आमजन को बाजार से कम दर पर कूलर उपलब्ध करवाया जाऐगा। इसके अतिरिक्त बीकानेर भंडार द्वारा शीघ्र ही आगामी माह में मोटे अनाज व सूखी सब्जियों का कार्य भी किया जायेगा जिससे आमजन को बहुत ही गुणवत्ता पूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की और बताया कि इस दुकान के माध्यम से केन्द्रीय बस स्टेंड में आने-जाने वाले राहगीरों को बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने की परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर भंडार के उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौबदार संवालक सदस्य दिलीप कुमार सेवग, सुरेन्द्र सिंह,श्रीमती बबीता शर्मा,अन्य गणमान्य लोग रहमत अली. खारा उद्योग संघ के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह बीदावत्त,मेघ सिंह सूई, देवी सिंह राजवी, ईश्वर चन्द्र बोथरा, हाजी हारुन मेमन आदि व भंडार कार्मिक उपस्थित रहे। अंत में पधारे हुए गणमान्य सदस्यों द्वारा कुलसचिव,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।












