Bikaner Live

राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में प्रवेशोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित
soni

राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में प्रवेशोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर/भीनासर,9अप्रेल। राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने पर ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बड़ी उपलब्धि पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इस वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का प्रमाण है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मनीष कुमार प्रजापत ने आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि CBEO बीकानेर, श्री राजकुमार सिल्लु रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह सुमति लाल बाॅठिया, प्रकाश सामसुखा एवं SDMC सदस्य मुकेश सैन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम यादव ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कक्षा 10वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गजेंद्र उपाध्याय, विजय रेगर और हिम्मत सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में राजकुमार जाखडा, सुनील व कर्ण कुमावत, कला वर्ग में रुद्राक्ष, अर्जुन गहलोत व मदन गोपाल तथा वाणिज्य वर्ग में प्रशांत कुमार, वैभव उपाध्याय और कृष्णा को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया।

भामाशाह सुमति लाल बाॅठिया ने विश्व नवकार मंत्र दिवस पर छात्रों को नवकार मंत्र के बारे में विस्तार से बताया। प्रकाश सामसुखा ने छात्रों को नशे से दूर रहने को कहा।

मुख्य अतिथि श्री राजकुमार सिल्लु ने शत-प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का मंच संचालन नवरतन जोशी द्वारा किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!