Bikaner Live

बिटिया की शादी में पहुंचे भट्टड़ों के चौक के गणमान्य, वर-वधू को दिया आशीर्वाद




बीकानेर। शहर के भट्टड़ों के चौक की सामाजिक एकता और अपनत्व का नजारा तब देखने को मिला जब क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एक बिटिया की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे।

इस अवसर पर स्टारडम महेश व्यास, सुनील बोड़ा, बदरसा जोशी, गट्टू लाल मारू, सत्तू व्यास पहलवान, यदु श्रीमाली, दाऊ लाल चावला और मनोज राज पुरोहित ने समारोह में शिरकत की। वर-वधू के पिता सुरेश श्रीमाली और नारायण बोड़ा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

सभी गणमान्यों ने नवदंपती को सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खुशी और उत्साह का माहौल रहा। चौक के लोगों की यह एकजुटता क्षेत्र की सामाजिक समरसता की मिसाल बनी।

समारोह का समापन मंगल कामनाओं और “जय जय गणेश” के उद्घोष के साथ हुआ।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!