Bikaner Live

श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में होगा “चित्रकार सम्मान समारोह”

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति शीतला गेट के अंदर




बीकानेर शहर के 539 वें स्थापना दिवस पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की पहल पर पेंटर धर्मा स्वामी एवं रामकुमार भादानी के नेतृत्व में बीकानेर के 30 चित्रकारों ने श्री लक्ष्मीनाथ पार्क की दीवारों पर निःशुल्क चित्रकारी करने का सराहनीय कार्य किया था,तथा बीकानेर शहर के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया था।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से इन सभी चित्रकारों के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु दिनांक 9 मई,शनिवार को सुबह 8:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में, समिति द्वारा “चित्रकार सम्मान-समारोह” का आयोजन किया जाएगा।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!