Bikaner Live

शनिवार 9 मई को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती,

बीकानेर, 8 मई 2026।
बीकानेर शहर के कई इलाकों में शनिवार, 9 मई 2026 को विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शेड्यूल के अनुसार दो शिफ्ट में बिजली कटौती की जाएगी।

कटौती का समय और क्षेत्र:

1. सुबह की शिफ्ट: 06:30 बजे से 10:30 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: एईएन डी-3 कार्यालय, जेल रोड, दामू प्रॉपर्टी के पास, सोनारों का मोहल्ला का क्षेत्र।

2. शाम की शिफ्ट: 04:00 बजे से 06:30 बजे तक

  • प्रभावित क्षेत्र: बाबू जी प्लाजा के पास, जगन्नाथ और गोरखनाथ मंदिर के पास, अंचाबाई अस्पताल के पास का क्षेत्र।

विभाग ने बताया कि यह कटौती विद्युत तंत्र को मजबूत करने और गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे आवश्यक कार्य पहले निपटा लें और कटौती के दौरान सहयोग करें।

नोट: किसी भी आपात स्थिति में BKEESL हेल्पलाइन 9116155021 व 9116155070 पर संपर्क कर सकते हैं।


Bikaner Live की तरफ से सभी शहरवासियों से अनुरोध है कि इस शेड्यूल को अपने जानकारों तक शेयर करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!