


बीकानेर देहात की लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजेरां में आयोजित “ग्राम रथ अभियान” कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार आमजन के कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, गांवों के विकास तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार किसानों के लिए सिंचाई, बिजली और समर्थन मूल्य को लेकर संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, वहीं महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
श्याम पंचारिया ने कहा कि गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता हैं तथा सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणपत गोदारा, सरपंच महेन्द्र गोदारा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।














