Bikaner Live

आईएनटीएसओ ओलंपियाड 2025-26 में छात्र सौम्य भेड़ा (चौधरी) पूरे राजस्थान में प्रथम

बीकानेर 8 मई। भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलम्पियाड 2025-26 में पूरे भारत में बीकानेर की घड़सीसर मार्ग पर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल बीकानेर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस स्कूल के कक्षा नौ के छात्र सौम्य भेड़ा (चौधरी)  ने अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख 80 हजार विद्यार्थियों में राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिजनों, स्कूल व बीकानेर का नाम रोशन किया है। इनाम के रूप में सौम्य को ग्रैंड पुरस्कार के रूप में लैपटॉप मिला, वहीं इसी स्कूल के कक्षा पांच के छात्र गौरांश ने प्रथम पुरस्कार के रूप में मोबाइल टैब का इनाम मिला। 
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में शुक्रवार को दोनों विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। विशेष अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनोहर दावा, विद्यालय प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, स्कूल के डीन बसंत सर व रिंकू नेहरा सर तथा गुलजार कोहरी, स्कूल के स्टाफ, अभिभावक पी.बी.एम.नर्सिंग कॉलेज की व्याख्याता श्रीमती अनिता भेड़ा, विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
स्कूल के डीन रिंकू नेहरा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलम्पियाड (इनटेसो)  कक्षा तीन से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक प्रमुख्य राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक मूल्यांकन है, जो गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और योग्यता पर केन्द्रित है। यह विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा के प्रदर्शन का मंच प्रदान करता है, इसमें वैचारिक स्पष्टता, समास्या समाधान, कौशल और प्रतिस्पर्द्धात्मक भावना को बढ़ावा मिलता है।
——————-

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!