नोखा 10 मई अणुव्रत समिति नोखा की बैठक 11 मई को शाय: 7 बजे तेरापंथ भवन महावीर चौक , नोखा में अध्यक्ष रमेशकुमार व्यास अध्यक्षता में रखी गई है । यह जानकारी देते हुए मंत्री गजेन्द्र पारख ने बताया कि आगामी 22 मई से जैन विश्व भारती लाडनू में आयोजित होने वाले जीवन विज्ञान प्रशिक्षण में भाग लेने व आगामी गतिविधियों के बारे मैं चर्चा बाबत बैठक आहूत की गई है । सभी सदस्यों से अपील की है कि ज्यादा संख्या में बैठक में सहभागिता करें ।













