Bikaner Live

बीकानेर: नहरबंदी से वार्ड 24 में जल संकट गहराया, फ्री टैंकर नहीं मिलने पर लोगों का फूटा गुस्सा

 

बीकानेर, 10 मई नहरबंदी को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वार्ड नंबर 24 में पानी की किल्लत से हाहाकार मचा है। सरकार की फ्री टैंकर व्यवस्था के बावजूद श्री रामसर टंकी से भरे जा रहे टैंकर वार्ड 24 की बजाय शहर के अन्य मोहल्लों में भेजे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

क्या है मामला:
वार्ड 24 के राजीव नगर, श्री रामसर, पीर तलाई, जनता प्याऊ इलाकों में श्री रामसर टंकी से ही पानी की सप्लाई होती है। ये टंकी के सबसे नजदीकी क्षेत्र हैं, लेकिन यहां पिछले एक महीने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि 10-15 बार नाम लिखवाने और खुद 10 चक्कर लगाने के बावजूद एक भी टैंकर वार्ड में नहीं भेजा जा रहा। श्री रामसर टंकी से भरने वाले सभी टैंकर शहर की तरफ रवाना कर दिए जाते हैं।

प्रशासन पर टालमटोल का आरोप: 
लोगों ने बताया कि JEN और AEN से बात करने पर अधिकारी इधर-उधर की बात कर मामले को टाल देते हैं। सुनवाई न होने से लोग परेशान हैं।

आज हुआ विरोध प्रदर्शन: 
शनिवार को पार्षद मुकेश पवार और वार्ड 24 के लोगों ने श्री रामसर टंकी पर विरोध जताया। विरोध के बाद प्रशासन ने दो टैंकर भेजे, लेकिन इसके बाद JEN मौके से चले गए। एक टैंकर चालक अपना ट्रैक्टर निकालकर टैंकर वहीं खड़ा करके चला गया। बाकी टैंकरों को शहर की सप्लाई के लिए दूसरी जगह भेज दिया गया।

लोगों की चेतावनी: 
वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक वार्ड 24 में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक श्री रामसर टंकी से किसी भी टैंकर को भरने नहीं दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि “जलदाय विभाग और उसके अधिकारियों की तानाशाही नहीं चलने देंगे, इसका बड़ा विरोध किया जाएगा।”

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!