Bikaner Live

अर्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के बैनर का हुआ विमोचन

तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
नोखा एक्सप्रेस न्यूज़, नोखा। नोखा के अर्केश्वर शिवालय मंदिर में आगामी निराश्रित गौ सेवाार्थ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के बैनर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कथा आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें कथा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक मंदिर के पुजारी लालचंद उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपस्थित जनों ने कथा आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिए तथा गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में किशन तोषनीवाल, केशव करवा, दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, राधेश्याम लखोटिया, घनश्याम छिम्पा, पीयूष भूरा, राजेश अग्रवाल, इन्द्रचन्द मोदी, कन्हैयालाल करवा, नवरत्न सोनी, रमेश व्यास, राधे करवा एवं उमेश राठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 25 मई से 31 मई 2026 तक चाण्डक भवन, सालूंडिया रोड, नोखा में किया जाएगा। कथा व्यास श्रद्धेय महावीरजी महाराज रहेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने एवं गौ सेवा के इस पुण्य कार्य में सहयोग देने की अपील की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!