Bikaner Live

सीताराम भवन में श्री राम कथा अमृतोत्सव में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव में भक्ति गीत, नृत्य तथा जयकारों की गूंज


बीकानेर, 19 मई। सीताराम गेट के अंदर सीताराम भवन में चल रहे श्री रामकथा अमृतोत्सव में मंगलवार को मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भक्ति भाव सचेतन झांकियों, भक्तिगीत व नृत्य तथा ’’जयश्री राम-जय-जयश्री राम’’ आदि जयकारों तथा सामूहिक रामनाम जप के साथ मनाया गया। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को सोमानी परिवार की ओर से प्रसाद व नकदी बधाई के रूप में वितरित की गइ। भगवान श्री राम के साथ उनके भक्त हनुमानजी का भी जन्मोत्सव मनाया गया तथा ठाकुरजी के बाल्यकाल के कट आउट लगाए गए तथा विशेष सजावट की गई।
कथावाचक पंडित पुरुषोतमजी व्यास ’’मीमांसक’’ ने भगवान राम व हनुमानजी के प्राकृट्य व जन्म आदर्शों का स्मरण दिलाया। उन्होंने भगवान राम के जन्मोत्सव पर गाए जाने वाले पारम्परिक व प्रचलित राजस्थानी व हिन्दी के बधाई गीत व भजन ’’अवध पुरी में बाजे बधाई, राम जन्में है आज’’ ’’ कौशल्याके नंदन आए’’ व ’’ गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित  लोकप्रिय भजन व स्तुति ’’भए प्रगट कृपाला दील दयाला’’ के साथ ’’ अंजनी माता ने जायो लाल बधाई सारे भक्ता ने’’ आदि को अपनी भजन मंडली के साथ गाने से सभी उपस्थित श्रोताओं ने भी गाए। अनेक श्रद्धालुओं ने नृत्य कर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव में भक्ति रस को घोल दिया।
’’मीमांसक’’ ने कहा कि अनन्य भाव से मर्यादापुरुषोत्म श्री राम का गुणगान करने, उनका नाम स्मरण करने से जीवन में सुख, शांति व समृति आती है।  मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक प्रभु श्री राम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्य और न्यास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सनातन धर्म व संस्कृति, सेवा व संस्कार को मजबूत करें। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी रामसुखदासजी का स्मरण दिलाते हुए कहा कि भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की अनन्य भाव, अपने को परमात्मा का तथा परमात्मा को अपना मानकर उनकी साधना, आराधना, भक्ति व नाम जप करने, शास्त्रानुसार जीवन जीने से कल्याण संभव है। श्रीराम कथा अमृतोत्सव का आयोजक श्रीमती पुष्पा देवी सोमानी धर्मपत्नी प्रभु भक्त, समाज सेवी स्वर्गीय सीताराम एवं समस्त सोमानी परिवार के सदस्यों ने एक सी पोशाक में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में भागीदारी निभाई तथा उनकी पूजा अर्चना करवाई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!