Bikaner Live

नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के तीसरे दिन बी डी कल्ला  कथा श्रवण करने पहुंचे

बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के तीसरे दिन अनेक प्रसंगों के संगीतमय वाचन कथा वाचक जोधपुर के पं गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा ने किएं। इस दौरान पार्वती जी को रामकथा  सुनना,सती का मोह और शिवजी द्वारा कथा की महिमा का वर्णन,प्रभु राम और लक्ष्मण का विश्वामित्र जी के यज्ञ की रक्षा के लिए जाना,ताड़का  नामक राक्षसी का वध और गौतम ऋ षि की पत्नी अहिल्या का प्रभु के चरणों से उद्धार,फूलों की बगिया में राम-सीता का दर्शन और परस्पर  प्रेम,शिव धनुष टूटना,परशुराम जी का आगमन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद,राजा जनक के दरबार में प्रभु राम और सीता जी का अत्यंत भव्य और  आनंदमयी विवाह के प्रसंगों को सुन श्रद्वालु झूम उठे। कथा के दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला की कथा श्रवण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवाहन परायण को जीवन में सभी संकटों को दूर करने का एक जरिया बताया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश चूरा,सचिव राजेंद्र पुरोहित,बलभद्र व्यास,किशन आसोपा,हरि व्यास,बलदेव प्रसाद,विक्रम आदि ने डॉ कल्ला का सम्मान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!