Bikaner Live

केयर् मार्ट में शोर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान स्वाहा

केयर् मार्ट में शोर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान स्वाहा


बीकानेर, 27 मई 2026। स्टेट वूलन मिल स्थित केयर् मार्ट जहां पर सभी प्रकार की घरेलू सामान राशन स्टेशनरी घी तेल चावल आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक जैसी प्रत्येक आवश्यकता का सामान उपलब्ध रहता है वहां आज सुबह 5:00 बजे के आसपास आग लगने और धुआँ की जानकारी मार्ट के संचालक को मिली! आग की सूचना मिलने की पहली सूचना पर ही दमकल विभाग को सूचित किया गया और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किए गए। दो से तीन दमकल के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया । संचालक द्वारा बीछवाल थाने पर सूचना की गई आग लगने का प्रथम दृश्य कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट ही रहा। केयर मार्ट 5 मंजिला था जहाँ 3 मंजिला मे रखा सभी समान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी की लोहे के लगे गाटर भी मुड गए। संचालक ने बताया सुबह का समय होने के कारण केयर मार्ट बंद था और सामान के अलावा किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मगर नुकसान बहुत जयादा हो गया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!