बीकानेर। विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार 29 मई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी।
सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
ब्रज वाटिका क्षेत्र
जालू जी की बड़ी, सरकारी स्कूल के पास एवं बंगला नगर क्षेत्र
सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक
आदर्श कॉलोनी
पी.बी.एम. जी.एस.एस. के पास का क्षेत्र
सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
एसडीपी स्कूल के पास
आजाद पार्क
एमडीवी कॉलोनी के पास
दूसरा सेक्टर एमडीवी क्षेत्र
सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
पुलिस कॉलोनी क्षेत्र
शाम 04:30 बजे से 07:30 बजे तक
धीरज विहार
विद्याधर नगर
रिद्धि सिद्धि एन्क्लेव
शांतिनाथ वाटिका
जामनगर रोड क्षेत्र
विद्युत विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने का आग्रह किया है।













