Bikaner Live

जसरासर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार



बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोल तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वृत्ताधिकारी नोखा के सुपरविजन में  थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपियों

1. अंकित सोनी उर्फ सौरभ निवासी बड़ौदा (गुजरात)


2. नाथूराम निवासी मेसर, बीकानेर



को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी आलोक सिंह सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!