Bikaner Live

वीर केंद्र द्वारा 200 बेबी किट
राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय में भेट


महावीर इंटरनेशनल नोखा केन्द्र द्वारा मातृत्व एवं शिशु संरक्षण “वात्सल्य” कार्यक्रम के अंतर्गत नोखा वीर केंद्र द्वारा 200 बेबी किट
राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय नोखा में डॉ.जयनारायण विश्नोई व प्रसूति विभाग की वार्ड प्रभारी प्रज्ञा बारुपाल को भेंट किये गये।
डॉ. जयनारायण विश्नोई ने कहा कि ये हाईजेनिक बेबी किट नवजात शिशुओं को संक्रमित होने से बचाते हैं तथा एक सुरक्षा कवच के रुप में काम करते हैं।
डिप्टी डायरेक्टर(केंद्र एवं सदस्यता विकास) वीर सीकरचंद पींचा ने बताया कि  इस चिकित्सालय की मांग के अनुसार ये हाईजेनिक बेबी किट प्रति माह भेंट किये जाते हैं जो कि नवजात शिशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। महावीर इंटरनेशनल नोखा केन्द्र के चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत ने बताया कि जून माह के ये बेबी किट जनसेविका वीरा सरोज-मेघराज मरोठी के सौजन्य से  भेंट किये गये।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल छींपा, ईश्वरचंद दूगङ, डॉ.श्याम बजाज,सुषमा बजाज,कन्हैयालाल सुराणा, श्याम लाल सेवग,नर्सिंग कर्मी मीनाक्षी, पूनम, कविता सहित प्रसूति विभाग का स्टाफ व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।वार्ड में कुछ नवजात शिशुओं को ये बेबी किट वितरित भी किये गए।
बागङी जिला चिकित्सालय के  प्रसूति विभाग की वार्ड इंचार्ज प्रज्ञा बारूपाल ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र द्वारा प्रति माह किये जाने वाले इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
🙏🙏

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!