Bikaner Live

जयपुर में बीकानेर का गौरव बढ़ाया, प्रद्युमन खरखोदिया को मिला ‘हिरोज ऑफ इंडिया 2026’ अवॉर्ड

जयपुर में बीकानेर का गौरव बढ़ाया, प्रद्युमन खरखोदिया को मिला ‘हिरोज ऑफ इंडिया 2026’ अवॉर्ड

बीकानेर।शहर के प्रतिष्ठित इंग्लिश कोचिंग संस्थान के संचालक प्रद्युमन खरखोदिया (प्रैडी सर) को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर में आयोजित समारोह में ‘हिरोज ऑफ इंडिया 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिन्दुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा 31 मई 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षा, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान के लिए प्रद्युमन खरखोदिया का चयन एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड श्रेणी में किया गया।

समारोह में देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि बीकानेर से प्रद्युमन खरखोदिया एकमात्र सम्मानित व्यक्ति रहे। इस उपलब्धि ने न केवल उनके संस्थान बल्कि पूरे बीकानेर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रद्युमन खरखोदिया ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सहयोगियों को दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों ने इसे बीकानेर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का विषय है।

यह सम्मान प्रद्युमन खरखोदिया के शिक्षा के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में उनके निरंतर योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!