Bikaner Live

सामूहिक हनुमान चालीसा- गऊ भक्त मूल चंद साध और गायक कलाकार नवीन गोस्वामी का सम्मान

सामूहिक हनुमान चालीसा- गऊ भक्त मूल चंद साध और गायक कलाकार नवीन गोस्वामी का सम्मान

बीकानेर। वंदे मातरम टीम द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की तीसरी कड़ी का आयोजन रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रखा गया!भारत के सुख शांति और समृद्धि के साथ पूरे विश्व में शांति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सिंह खींवसर थे।


सामूहिक हनुमान चालीसा टीम के प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया इस बार के हनुमान चालीसा कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी जी द्वारा पंचमुखी हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया था तीन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर कर आयोजन को भक्ति रस से सराबोर कर दिया! एक राम भजन गायक कलाकार नवीन गोस्वामी द्वारा भी प्रस्तुत। किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद सुधा जी आचार्य द्वारा 5 मिनट तक लगातार शंख वादन करके किया गया! उपस्थित सभी टीम के कार्यकर्ताओं और भक्तों द्वारा समवेत स्वर में तीन हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में गौ सेवा के लिए श्री मूलचंद साध का राम नाम का दुपट्टा पहना कर श्री फल देकर तिलक लगाकर सम्मान भी विजय कोचर धर्म सिंह खींवसर कमल सेन श्याम पारीक और राकेश पाल द्वारा किया गया! इस अवसर पर भजन गायक कलाकार श्री नवीन गोस्वामी का पुजारी द्वारा पुष्प माला पहना कर उनका भी स्वागत सम्मान किया गया।


बजरंगबली जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ आज के कार्यक्रम में मुकेश जोशी जसोदा जी खत्री सुमित्रा जी सेन अमित सिंह पड़ीहार भवानी सुथार राजेंद्र रामपुरिया अशोक शर्मा शिव उपाध्याय आनंद जी जोशी सुनील गहलोत विजय कोचर कमल जी सेन श्याम जी पारीक राकेश पाल करणी नगर नवीन गोस्वामी मूल स्वामी नवल किशोर तिवारी और अशोक पंडित आदि कार्यकर्ता आयोजन में उपस्थित हुए!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!