
_गोकुल सर्किल पर 6 घंटे चला सफाई अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित की मूर्ति स्थल को चमकाया_*बीकानेर।* पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गोकुल प्रसाद जी पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि 6 जून 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोकुल सर्किल स्थित मूर्ति स्थल पर अत्यधिक गंदगी देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रहा नहीं गया। 4 तारीख की रात 8 बजे से लेकर 2 बजे तक कार्यकर्ताओं ने मूर्ति परिसर की सफाई की और स्थल को स्वच्छ किया। सफाई अभियान में कांग्रेस पुराना शहर मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी व्यास, वार्ड नंबर 58 के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कल्ला, उपाध्यक्ष मुकेश आचार्य सुनील सेवग रेड व्यास कुशल व्यास श्याम रंगा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जननेता गोकुल प्रसाद जी पुरोहित ने जीवनभर जनता की सेवा की। उनकी पुण्यतिथि पर स्वच्छता के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया है।















