

पर्यावरण साझा संपत्ति: इसका संरक्षण साझी जिम्मेदारी
बीकानेर/गंगाशहर, 05 जुन 2026। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में पर्यावरण जागरूकता परिचर्चा के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव और संवेदना के दर्शन हुए। विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस को अपने अनूठे अंदाज में मनाते हुए एक एक पौधा महाविद्यालय के लिए भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में डॉ लीला कुमारी ने विषय प्रवर्तन करते हुए वैश्विक पर्यावरण के प्रति बढ़ते हुए खतरों की ओर संकेत किया। डॉ खुशाल पुरोहित ने साल दर साल बढ़ते प्रदूषण का तुलनात्मक चित्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब समय आ गया है कि हम सचेत हो जाएं। श्री मोहित शर्मा ने पर्यावरण संकट का मुख्य कारण आर्थिक गतिविधि को बताया। उन्होंने समझाया कि 19वीं शताब्दी की औद्योगिक क्रांति मशीनीकरण और बढ़ते उपभोक्तावाद ने वैश्विक पर्यावरण को असंतुलित कर दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने कहा कि हमें छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में योगदान करना होगा। जीवन शैली को बदलना होगा और संसाधनों के उपयोग और उपभोग में मितव्ययिता बरतनी होगी। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संतोष बैद ने किया।












