Bikaner Live

पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम

पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम

बीकानेर/गंगाशहर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बोथरा भवन, गंगाशहर के प्रांगण मे ” पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमे इस वर्ष विशेष पहल की इसके अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण हेतु दोपहर 2 से 4 AC बंद रखने के संकल्प करने का आह्वाहन किया|

कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत समिति गऺगाशहर के सह मंत्री मनोज जी छाजेड़ द्वारा पर्यावरण पर विशेष गीतिका से किया गया|स्वागत उद्बोधन गंगाशहर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष करनीदान रांका द्वारा किया गया |

अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया की “अपने मंगलपाथेय में मुनिश्री अमृत कुमार जी ने कहां की “अणुव्रत मानव को मानव बनाने की प्रक्रिया है अणुव्रत में पर्यावरण के प्रति जो तीन संकल्प दिए हैं उन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए हर व्यक्ति को शुरुआत अपने से करनी चाहिए और धीरे-धीरे सब का सहयोग लेते हुए उसे आगे बढ़ना चाहिए वर्तमान में राजस्थान में ही खेजड़ी को बहुतायत से काटा गया है जबकि खेजड़ी राजस्थान का कल्पवृक्ष माना जाता है|”

मंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने बताया की ” मुनिश्री उपशम कुमार जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कहा कि “हमें मूल को पकड़ना चाहिए अनावश्यक बिजली उपयोग पर रोक लगनी चाहिए| छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर हम पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना योगदान कर सकते हैं साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आजकल वाहनों का प्रयोग भी बहुत बढ़ गया है इसे भी सीमित करना चाहिए|”

कोषाध्यक्ष विजय बोथरा ने बताया की ” कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियानकी राष्ट्रीय संयोजक डॉ.नीलिमा ने कहा की हमें चिंतन करना है वर्तमान स्थिति का पर्यावरण के सन्दर्भ मे, फिर इसको परिवर्तित करने हेतु संकल्प, फिर व्यक्ति व्यक्ति को जोड़ना है |उन्होंने कहा की राष्ट्र संत श्री तुलसी दूरदर्शिता थी की उन्होंने वर्षों पहले अणुव्रत संकल्प सूत्र में पर्यावरण के लिए उसके संरक्षण के लिए विशेष बातें लिखी|”

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मूलचंद सामसूखा, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष किशन बैद, तेरापंथ न्यास के महामंत्री जतन दूगड़, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से ललित राखेचा, तेरापंथी सभा गंगाशहर से प्रकाश भंसाली, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष संजू लालाणी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र डागा ने अपने विचार रखें।अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के पूर्व प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेन्द्र डाकलिया, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष तिलोकचंद बाफना की उपस्थिति रही ।
आज के इस कार्यक्रम में पर्यावरण के लिए विशेष कार्य करने के लिए मूल चंद सामसुखा का अणुव्रत पताका अणुव्रत पट एवं साहित्य भेंटकर सम्मान किया गया साथ ही आज की मुख्य वक्ता नीलिमा जैन का सम्मान महिला विंग द्वारा अणुव्रत पताका व साहित्य भेंट कर किया गया।


कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष मनीष जी बाफना द्वारा किया गया।आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष मनोज सेठिया द्वारा किया गया|

इस अवसर पर किया गया पौधारोपण व कपड़े के थैले का वितरण

अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान परिसर मे 100 पौधे लगाए गये | इस अवसर पर कपडे के थैले का वितरण किया गया। इसमें डॉ नीलम जैन, मूल चंद सामसुखा, धर्मेन्द्र डाकलिया एवं अणुव्रत समिति की टीम की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में करनीदान रांका, कन्हैयालाल बोथरा, मनोज सेठीया, मनीष बाफना, विजय बोथरा,मनोज छाजेड,मनोज पारख, शशि रांका,हेमा पारख,श्रेया गुलगुलिया बुलबुल बुच्चा,कुशल बाफना, हेमराज गुलगुलिया, ताराचंद गुलगुलिया, डालचंद बुच्चा. बच्छराज गुलगुलिया, पुखराज दुगड़, जतन बैद, नवरतन रांका आदि का योगदान रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!